मशहूर एड गुरु पीयूष पांडे के निधन पर स्मृति ईरानी ने जताया दुख, बोलीं- ‘वह बेहतरीन कलाकारों में से एक थे’

एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसकी खबर सुन लोग दुखी है। उन्होंने अपने करियर के दौरान ‘अबकी बार मोदी सरकार’ जैसे नारों को दिया था। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। इसपर अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
स्मृति ईरानी ने कहा- वो बेहतरीन कलाकारों में से एक थे
अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘पीयूष पांडे सिर्फ एक विज्ञापन कलाकार नहीं थे, वे भारत के बेहतरीन कहानीकारों में से एक थे। उन्होंने हमें सिखाया कि भावनाएं रचनात्मकता की सबसे सच्ची भाषा हैं। उनके शब्दों ने ब्रांडो को मानवीय और विचारों को अमर बना दिया। उस दिग्गज को विदाई जिसने हमें महसूस करने, सोचने और मुस्कुराने का मौका दिया।’



