Latest newsSports
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले फिट हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये ऑलराउंडर, मैदान पर वापसी को तैयार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कलाई में फ्रैक्चर से उबर गए हैं और वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल सकते हैं। वहीं, युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी टीम में चुना गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 29 अक्तूबर से खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।



