Celebrity newsLatest news
मनोज बाजपेयी ने मुख्य धारा की फिल्मों को कहा कमतर? OTT को इन लोगों के लिए बताया आशीर्वाद

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार होते हैं जो बहुत प्रतिभावान हैं। वह अपनी अलग अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि ओटीटी उनके जैसे कलाकारों के लिए आशीर्वाद है। उनके मुताबिक कई बार ओटीटी की कहानी बड़े पर्दे से ज्यादा मजबूत होती है। मनोज बाजपेयी बड़े पर्दे के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने ‘दस्तक’, ‘द्रोह काल’ और कई दूसरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। हाल के वर्षों में वह ओटीटी के मशहूर कलाकार बनकर उभरे हैं। उन्होंने ओटीटी शो ‘द फैमिली मैन’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी सीरीज में अच्छी अदाकारी की है। पहले बड़े पर्दे पर फिर ओटीटी पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता ने दोनों के बीच अंतर बताया है।




