Latest newsSports
कप्तान शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने दिया अपडेट, सुनाई राहत की खबर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत और उतनी ही बड़ी चिंता दोनों एक साथ मिली हैं। कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के बावजूद गुवाहाटी के लिए टीम के साथ रवाना होंगे, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि वह मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। बीसीसीआई ने बुधवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की।



