Celebrity newsLatest news
अध्यात्म की ओर मनीषा कोइराला, गुरु मिंग्युर रिनपोछे के पहुंचीं आश्रम, जानना चाहती हैं जीवन का उद्देश्य

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बौद्ध शिक्षाओं और अध्यात्म के जरिए जीवन और मृत्यु को समझने की अपने सफर के बारे में बताया। मनीषा कोइराला ने गुरु मिंग्युर रिनपोछे के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इसके साथ ही मनीषा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा मृत्यु को समझना चाहती थीं, ताकि उसका डर खत्म हो जाए।’ मनीषा ने आगे किताब ‘द तिब्बती बुक ऑफ लिविंग एंड डाइंग’ की एक पंक्ति लिखी- ‘आप वैसे ही मरते हैं जैसे आप जीते थे’।



