Celebrity newsLatest news
‘मुझे गर्व है, शबाना को बेहद पसंद आई ‘120 बहादुर’; फरहान अख्तर के शैतान सिंह और इमरान के किरदार में की तुलना

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शबाना आजमी ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही शबाना ने फिल्म ‘120 बहादुर’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में फरहान के दोनों किरदारों की तुलना की। शबाना ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर की एक शानदार फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है फरहान। तुम्हारा अभिनय बहुत ईमानदार और दिल को छूने वाला है। बधाई हो तुम्हें, रितेश सिधवानी और पूरी टीम को।’
शबाना ने फरहान की दो फिल्मों की तुलना की
आगे शबाना ने फरहान की दो फिल्मों में उनके किरदारों की तुलना करते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि शैतान सिंह का किरदार निभाने वाला अभिनेता वही है, जिसने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में इमरान का किरदार निभाया था।’ शबाना की इस पोस्ट पर फरहान ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आपसे तारीफ सुनना बहुत बड़ी बात है। धन्यवाद।’ फिल्म ‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध की असली घटना पर आधारित है। इसमें रेजांग ला की लड़ाई दिखाई गई है। उस समय 13 कुमाऊं रेजिमेंट की सिर्फ 120 जवान थे, जिन्होंने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया। सभी 120 जवान शहीद हो गए, लेकिन उन्होंने दुश्मन को बहुत नुकसान पहुंचाया। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के बारे में
फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जोया अख्तर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में फरहान ने इमरान का मजेदार, भावुक और हल्का-फुल्का किरदार निभाया था। इसमें उनकी कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में फरहान के अलावा ऋतिक रोशन, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।