Latest newsMumbai news

द ललित बेकल में ‘स्वास्थ्य रिट्रीट’: प्राचीन आयुर्वेदिक विरासत का आधुनिक रूप

सीताराम मेवाती

द ललित रिसॉर्ट एंड स्पा बेकल ने अपने प्रमुख वेलनेस कार्यक्रम “स्वास्थ्य रिट्रीट” का सॉफ्ट लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। मुंबई स्थित द ललित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में वेलनेस विशेषज्ञों, ट्रैवल लीडर्स और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से केरल स्थित द ललित बेकल को समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस के आधुनिक केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया गया।

  नोम्बिली नदी और अरब सागर के बीच बसे इस रिसॉर्ट का शांत प्राकृतिक वातावरण “स्वास्थ्य रिट्रीट” को और प्रभावी बनाता है। संस्कृत की ‘स्वास्थ्य’ अवधारणा पर आधारित यह कार्यक्रम आयुर्वेद, योग और संतुलित आहार को मिलाकर उपचार, संतुलन और सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। स्पाइसोलॉजी के सहयोग से विकसित इस रिट्रीट में पंचकर्म डिटॉक्स, दर्द निवारण, वजन प्रबंधन, एंटी-एजिंग और डी-स्ट्रेस जैसी कस्टमाइज्ड वेलनेस ट्रैक्स शामिल हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक, सात्विक भोजन, ध्यान सत्र और पर्सनलाइज्ड लाइफस्टाइल गाइडेंस इसकी मुख्य विशेषताएं हैं।

  रिसॉर्ट की संरचना भी वेलनेस थीम पर आधारित है—लैंडस्केप गार्डन, शांत जलमार्ग और निजी जैकुजी व लगून व्यू वाली 38 लग्जरी सुइट्स इसे विशेष बनाती हैं। 20,000 वर्ग फीट का आयुर्वेदिक स्पा, 11 ट्रीटमेंट रूम, सनराइज योग और पारंपरिक थेरेपी सत्र मेहमानों को प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव प्रदान करते हैं। फार्म-टू-टेबल सोर्सिंग, ज़ीरो-वेस्ट कुकिंग और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना इस पहल को टिकाऊ और पर्यावरण-संवेदी बनाता है।

 द ललित मुंबई होटल में आयोजित शाम का कार्यक्रम बेहद सुकून भरा रहा। टेबलों को फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया था। केरल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मोहिनीयाट्टम नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। कॉरपोरेट मैनेजर और हेड सोमेलियर चार्ल्स डोनाड्यू के मार्गदर्शन में विशेष पेय परोसे गए, जबकि एग्जीक्यूटिव शेफ अमित राणे द्वारा तैयार उत्कृष्ट व्यंजन और लाइव कुकिंग काउंटर शाम का मुख्य आकर्षण बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉरपोरेट लॉयल्टी प्रोग्राम – वेलनेस की जनरल मैनेजर शालिनी तिवारी ने की l द ललित मुंबई के जनरल मैनेजर निश्चिन्त पठानिया और मार्केटिंग हेड गुरबानी कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अतिथियों से लगातार संवाद बनाए रखते हुए ललित हॉस्पिटैलिटी की गर्मजोशी और पेशेवर अंदाज को प्रस्तुत किया।

  स्पाइसोलॉजी के संस्थापक सिरिल फेयुब्वा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की गहरी उपचार परंपराओं पर आधारित है और इसका उद्देश्य वेलनेस को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना है, जहाँ आयुर्वेद, प्रकृति और आधुनिक माइंडफुलनेस मिलकर मेहमानों को एक उद्देश्यपूर्ण और व्यक्तिगत वेलनेस अनुभव प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button