Latest newsPodcast

सेना पर विवादित बोल पर भी कांग्रेस नेता झुकने को राजी नहीं, कहा- माफी क्यों?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर एक तरफ जहां देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने अपनी उस बयान को लेकर माफी मांगेने से साफ-साफ इनकार कर दिया। चव्हाण ने कहा कि वह अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं माफी क्यों मांगूं? यह बिल्कुल संभव नहीं है।चव्हाण ने आगे कहा कि संविधान मुझे सवाल पूछने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना विपक्ष का काम होता है और वह अपना यही अधिकार इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बयान देश या सेना के खिलाफ नहीं था, बल्कि सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाने के लिए था।

सवाल पूछना देशद्रोह नहीं- चव्हाण
चव्हाण के मुताबिक, अगर कोई मुद्दा देश से जुड़ा है तो उस पर चर्चा और सवाल होना जरूरी है। चव्हाण ने जोर देकर कहा कि सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और दबाव में आकर माफी नहीं मांगेंगे। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चौहान के बयान पर विवाद तब शुरू हो गया जब बुधवार को उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे। 7 तारीख को जो आधे घंटे की हवाई लड़ाई हुई, उसमें हम पूरी तरह हार गए, चाहे लोग इसे मानें या न मानें। उन्होंने कहा था कि भारतीय विमानों को मार गिराया गया। चव्हाण ने पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अगर ग्वालियर, बठिंडा या सिरसा से कोई विमान उड़ता, तो पाकिस्तान की ओर से उसे मार गिराए जाने की बहुत ज्यादा संभावना थी, इसीलिए वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर थी।

12 लाख सैनिक होने पर उठाए थे सवाल
इतना ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा था कि ‘हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा कि सेना की एक किलोमीटर भी मूवमेंट नहीं हुई दो-तीन दिनों में जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ हवाई युद्ध और मिसाइल युद्ध था। भविष्य में भी युद्ध इसी तरह लड़े जाएंगे। ऐसी स्थिति में, क्या हमें सच में 12 लाख सैनिकों की सेना रखने की जरूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?

Related Articles

Back to top button