Celebrity newsLatest news

‘टॉक्सिक’ का टीजर देखकर हैरान हुए राम गोपाल वर्मा, इस बात के लिए निर्देशिका को बताया महिला सशक्तिकरण का प्रतीक

अभिनेता यश के 40वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके टीजर ने सबको चौंका दिया है। टीजर में इंटीमेट सीन दिखाया गया है। जिस बात ने दर्शकों को सबसे ज्यादा हैरान किया है, वह यह है कि इस फिल्म की लेखक एक महिला, गीतू मोहनदास हैं। जहां टीजर को मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने गीतू मोहनदास की तारीफ की है।
राम गोपाल वर्मा ने की निर्देशक की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में गीतू मोहनदास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘मैंने यश की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का टीजर देखा है। इसे देखकर मुझे कोई शक नहीं है कि गीतू मोहनदास महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। इस महिला की तुलना में कोई भी पुरुष डायरेक्टर इतना मर्द नहीं है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इसे शूट किया।’ गीतू मोहनदास ने पहले मलयालम फिल्मों में काम किया है। 2014 में उन्होंने ‘लायर्स डाइस’ से निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। इसे दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे। यह फिल्म 87वें ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हुई थी। 2019 में, उन्होंने मलयालम फिल्म ‘मूथोन’ का निर्देशन किया था। इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ‘टॉक्सिक’ उनकी तीसरी फिल्म है। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है। इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा।
‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट
‘टॉक्सिक’ 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। यश के अलावा, फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं। कलाकारों के पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज हुए हैं। उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Related Articles

Back to top button