ट्रंप ने वेनेजुएला से की डील, US खरीदेगा 5 करोड़ बैरल तेल; पैसे भी अमेरिकी खाते में होंगे जमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वेनेजुएला ने वॉशिंगटन को 52 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का 50 मिलियन बैरल तेल देने की पेशकश की है। उन्होंने इस सौदे पर सहमति जताई है। सदर्न बुलेवार्ड का नाम बदलकर डोनाल्ड जे. ट्रंप बुलेवार्ड रखे जाने के मौके पर उन्होंने कहा, ‘हम नई राष्ट्रपति से बातचीत रहे हैं। हम उन लोगों से बातचीत कर रहे हैं जो देश चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास 5 करोड़ बैरल तेल है, और हमें इसे तुरंत संसाधित करना होगा क्योंकि हमारे पास जगह नहीं है। क्या आप इसे लेंगे?’ मैंने कहा, ‘हम इसे लेंगे। यह 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है।’
ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ बताए महान रिश्ते
ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य अभियान में पूर्व वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद गठित वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ महान रिश्तों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान अंतरिम राष्ट्रपति और बाकी सभी लोगों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। इससे काफी हद तक दबाव कम हो गया है।’
पहले ही सामने आ गई थी डील की खबर
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, ट्रंप ने यह साफ कर दिया था कि वॉशिंगटन इस दौरान वेनेजुएला का संचालन करेगा और उसे तेल और देश की अन्य चीजों तक पूरी पहुंच की जरूरत है। ट्रंप की टिप्पणियों से न्यूयॉर्क स्थित समाचार आउटलेट सेमाफोर की हालिया रिपोर्ट की भी पुष्टि होती है कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का पहला तेल खरीदा है।



