Celebrity newsLatest news
रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, हिरासत में गैंगस्टर रवि पुजारी

कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा से जबरन वसूली मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने 2018 के एक मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया है। यह मामला रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की उगाही की कोशिश से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने पुजारी को बेंगलुरु जेल से हिरासत में लिया और गुरुवार को उसे मुंबई की एक अदालत में पेश किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गैंगस्टर ने दी धमकी
56 साल के गैंगस्टर रवि पुजारी ने डिसूजा और उनकी पत्नी को 2018 में कथित तौर पर धमकी दी और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। गैंगस्टर ने ये रकम कोरियोग्राफर और एक फिल्म प्रोड्यूसर के बीच पैसों के लेकर विवाद के बाद मांगी। पुजारी के नाम पर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कर्नाटक में 49 केस हैं। अधिकारी ने बताया कि सेनेगल सरकार ने पिछले साल गैंगस्टर पर नौ मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, जिसमें तीन ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनमें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (एमसीओसीए) को लगाया गया है।



