Latest newsMumbai news

मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई एनएम कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या का बोरीवली जीआरपी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को कुरार इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने प्रोफेसर से मामूली बहस के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया था।
घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था आरोपी
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए बोरीवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता एम. खुपरकर ने बताया कि शनिवार शाम 5:40 बजे, चर्चगेट-बोरीवली स्लो लोकल के जनरल कोच में  प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह और आरोपी के बीच ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने प्रोफेसर के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल आलोक कुमार सिंह खून से लथपथ हालत में प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पेशे से मजदूर है आरोपी
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पॉलिशिंग का काम करता है और पेशे से मजदूर है और घटना को अंजाम देने के बाद भागने के फिराक में था। लेकिन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगी की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button