Latest newsPodcast

बतौर अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला बंगाल दौरा, राज्य की कला और संस्कृति पर कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष पद संभालने के बाद के बाद पहली बार बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत की जमकर सराहना की। साथ बंगाल के उन महान हस्तियों को याद किया, जिन्होंने भारत की पहचान पूरी दुनिया में बनाई। मंगलवार को ‘कमल मेला’ नाम की एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने बंगाल की मिट्टी को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह धरती राजा राम मोहन रॉय जैसे समाज सुधारकों की जन्मभूमि है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को एक नई पहचान दी। उन्होंने आध्यात्मिक संत रामकृष्ण परमहंस के योगदान को भी अनमोल बताया। नवीन ने अपने भाषण में महान कलाकार उत्तम कुमार, क्रांतिकारी कवि काजी नजरूल इस्लाम और विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इन योद्धाओं, संतों और कलाकारों ने देश और दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है और बंगाल की कला को विश्व मंच पर स्थापित किया है।

दुर्गापुर में की उच्च-स्तरीय बैठक
सांस्कृतिक चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दुर्गापुर में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। यह बैठक आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों का एक हिस्सा थी। चर्चा के दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक माहौल और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर कोने में अपनी मौजूदगी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाना है।

बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल
इस महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिम बंगाल भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, डॉ. सुकांत मजूमदार और राहुल सिन्हा जैसे नाम प्रमुख थे। नितिन नवीन का यह दो दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हुआ है। अपने इस दौरे के दौरान वे पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, कई संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

Related Articles

Back to top button