Latest newsWorld news

‘अमेरिका का कोई भी हमला भड़का देगा क्षेत्रीय युद्ध’, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की ट्रंप को खुली धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका की ओर से किया गया कोई भी हमला मध्य पूर्व में ‘क्षेत्रीय युद्ध’ को जन्म देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी गणराज्य पर सैन्य हमला करने की धमकी दी है, जिस पर खामेनेई के बयान से तनाव और बढ़ गया है।अयातुल्ला अली खामेनेई की ये टिप्पणियां अब तक की उनकी सबसे सीधी धमकी हैं, क्योंकि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उससे जुड़े अमेरिकी युद्धपोत अरब सागर में तैनात हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने ईरान में विरोध-प्रदर्शनों पर की गई दमनात्मक कार्रवाई के बाद जंगी बेड़े को भेजा था।

खामनेई की ट्रंप को सीधी धमकी

खामेनेई के हवाले से कहा गया है, ‘अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।’ खामेनेई ने आगे कहा, ‘हम उकसाने वाले नहीं हैं और न ही हम किसी देश पर हमला करना चाहते हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला करेगा या उसे परेशान करेगा।’

ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है बातचीत

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर बल का इस्तेमाल करेंगे या नहीं। उन्होंने बार-बार कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को भी एक ऐसे मुद्दे के रूप में उठाया है जिसे वह हल करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button