Latest newsUncategorized

तमारा लीजर एक्सपीरियंसेज़ का 2030 विज़न: देशभर में नौ नई प्रॉपर्टीज़, अनुभव-आधारित हॉस्पिटैलिटी पर जोर

सीताराम मेवाती

देश की जानी मानी एवं अग्रणी हॉस्पिटैलिटी कंपनी तमारा लीजर एक्सपीरियंसेज़ ने अपनी विस्तार योजना के अगले चरण का ऐलान करते हुए कहा है कि कंपनी अगले तीन से चार वर्षों में भारत के विभिन्न हिस्सों में नौ नई प्रॉपर्टीज शुरू करने की घोषणा की है l बेंगलुरु मुख्यालय वाली यह प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी बदलती यात्रियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए डेस्टिनेशन-लेड और अनुभव आधारित हॉस्पिटैलिटी पर अपना फोकस और मजबूत कर रही है।

  कंपनी के अनुसार मौजूदा समय में यात्री केवल होटल में ठहरने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे स्थानीय संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक परिवेश से जुड़ा गहरा अनुभव तलाश रहे हैं। इसी रुझान को ध्यान में रखते हुए तमारा की ग्रोथ स्ट्रेटेजी में ओन्ड एसेट डेवलपमेंट के साथ-साथ एसेट-लाइट मॉडल का संतुलित विस्तार शामिल किया गया है। इससे कंपनी को लीजर, बिजनेस और एक्सपीरियंशियल ट्रैवल के साथ-साथ तेजी से बढ़ते आस्था-आधारित पर्यटन क्षेत्र में भी चयनित प्रवेश का अवसर मिलेगा।

  तमारा के विस्तार रोडमैप के तीन मुख्य स्तंभ सस्टेनेबिलिटी, वेलनेस और टेक्नोलॉजी हैं। आने वाली सभी परियोजनाओं को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वे अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाएं। इसके साथ ही स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सप्लाई चेन को मजबूत करने और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

  तमारा लीजर एक्सपीरियंसेज़ के सीईओ समीर एमसी ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी की नई विकास यात्रा ‘डेस्टिनेशन-फर्स्ट’ दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के विवेकपूर्ण उपयोग से मेहमानों को व्यक्तिगत और सहज अनुभव प्रदान किया जाएगा, जबकि सस्टेनेबिलिटी डिजाइन, संचालन और दीर्घकालिक विकास की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनी रहेगी।

 विज़न 2030 के तहत कंपनी असम के काजीरंगा में लग्जरी इको-रिसॉर्ट, केरल के अलेप्पी में अल्ट्रा-लग्ज़री हाउसबोट अनुभव और तमिलनाडु में फार्म रिसॉर्ट शुरू करेगी। इसके अलावा, बोधगया और व्हाइटफील्ड में ‘O by Tamara’ तथा मिड स्केल ब्रांड ‘लिलैक’ का विस्तार वेलंकन्नी, कुफरी और कन्नूर जैसे प्रमुख स्थलों तक किया जाएगा। मदुरै में कंपनी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कल्याण मंडपम के जरिए वेडिंग सेगमेंट में भी कदम रखेगी।

  उद्योग के अनुमानों के मुताबिक भारत का हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर 2028 तक लगभग 60 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। फिलहाल आठ होटलों और एक आयुष अस्पताल का संचालन कर रही तमारा लीजर एक्सपीरियंसेज़ का यह विस्तार हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस, संस्कृति और स्थान को एकीकृत अनुभव के रूप में देखने की उसकी सोच को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button