Celebrity newsLatest news

संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? निर्देशक की हेल्थ पर परिवार ने दी जानकारी

जन्मदिन के अगले ही दिन बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर आज एक खबर आई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद निर्देशक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों के फैलने के बाद अब तुरंत ही निर्देशक के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें संजय लीला भंसाली के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है।

निर्देशक की टीम ने खबरों को बताया झूठ
बुधवार को दिन में फिल्मी जगत से अचानक एक अफवाह उठी कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन खबरों में ये दावा किया गया कि निर्देशक को अपने जन्मदिन वाले दिन ही दिल का दौरा पड़ा था। खबरों के तेजी से फैलने के बाद निर्देशक के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें हार्ट अटैक की खबरों को पूरी तरह से नकारते हुए बताया गया कि संजय लीला भंसाली सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। साथ ही परिवार की ओर से फैंस के प्यार और चिंता के लिए आभार भी जताया गया है। इससे पहले हार्ट अटैक की खबरों के फैलने पर मेकर्स से जुड़े करीबी सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए पूरी तरह से नकार दिया था। सूत्र ने स्पष्ट किया था कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आने की खबरें पूरी तरह से गलत और झूठी हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचें।  संजय लीला भंसाली ने बीते मंगलवार यानी 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें फिल्मी जगत के तमाम सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें उनके साथ काम करने वाले तमाम कलाकार शामिल हैं। इनमें आलिया भट्ट और मनीषा कोइराला से लेकर अदिति राव हैदरी और विक्की कौशल जैसे कलाकारों तक के नाम शामिल हैं। Sanjay Leela Bhansali Heart Attack Viral News Completely False Team Denies Calls It Fake News
‘लव एंड वॉर’ का फैंस को है इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक-वॉर ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की संभावनाएं हैं। हालांकि, अभी तक कंफर्म डेट सामने नहीं आई है।
इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। हालांकि, क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

Related Articles

Back to top button