Celebrity newsLatest news

सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर कई सितारों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश कौशिक की कुछ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सतीश कौशिक जी को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद कर रहा हूं।’ इस कोलाज में सतीश कौशिक की अलग-अलग समय की तस्वीरें थीं। इसमें उनकी हाल के दिनों की एक मुस्कुराती हुई फोटो भी थी, जिसमें वह कैप और चश्मा पहने नजर आ रहे थे। साथ ही उनकी यंग उम्र की दो ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें भी शामिल थीं।

अनुपम खेर ने भी शेयर किया इमोशनल वीडियो
इससे पहले अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक वीडिया शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बहुत खुशी हुई, वंशिका के स्कूल के कार्यक्रम में माता-पिता की तरह शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सुख रहा।’ अनुपम ने आगे लिखा, ‘कई साल पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे।’ आगे अनुपम ने वंशिका के लिए लिखा, ‘वह बहुत प्रतिभाशाली, मेहनती और शानदार अभिनेत्री है। मैं उसे ढेर सारी बधाई देता हूं।’ साथ ही उन्होंने स्कूल का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और वंशिका के आने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की उत्सुकता भी जाहिर की।’ बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। उस समय उनकी उम्र 66 साल थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके अचानक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे करीबी दोस्तों ने भी उस समय गहरा दुख जताया था। सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक के तौर पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई।

Related Articles

Back to top button