Latest newsWorld news

खामेनेई के बेटे मोजतबा से भी ट्रंप नाखुश, सर्वोच्च नेता बनाए जाने पर भड़क उठे; क्या कहा?

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। इसी बीच मोजतबा खामेनेई के चयन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली प्रतिक्रिया में दी। उन्होंने कहा कि वे इस से “खुश नहीं हैं”।  उन्होंने फॉक्स न्यूज के एंकर ब्रायन किल्मीड से बात करते हुए  कहा, “ईरान ने  मोजतबा खामेनेई को अपना नया सर्वोच्च नेता चुना है। मैं खुश नहीं हूं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी कहा था, ‘खामेनेई का बेटा मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। हम चाहते हैं कि ईरान में ऐसा व्यक्ति सत्ता में आए जो शांति और सौहार्द लाए।’  ट्रंप ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा था कि, ‘मेरी मंजूरी के बिना कोई नया नेता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।’

कभी किसी सरकारी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा
ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार को सर्वोच्च नेता का एलान किया। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया, जब अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद युद्ध शुरू हुआ और अब एक नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया है। मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद का संयुक्त अनुमोदन माना जा रहा था। उल्लेखनीय है कि मोजतबा ने इससे पहले भी कभी किसी सरकारी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा था और न ही उन्हें किसी पद पर नियुक्त किया था।

Related Articles

Back to top button