Celebrity newsLatest news

बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे चिंटू जी का नाम; कपूर परिवार ने कॉपीराइट के लिए किया अदालत का रुख

कपूर परिवार ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के नाम और विरासत को बचाने के लिए कानूनी कदम उठाया है। परिवार के इस कदम के बाद कोई भी बिना इजाजत लिए दिवंगत एक्टर के नाम का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इससे चिंटू जी के नाम के गलत इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी। दिवंगत अभिनेता के नाम व व्यक्तित्व प्रतीक का कमर्शियल या सार्वजनिक इस्तेमाल से पहले उनके परिवार से इजाजत लेना अनिवार्य होगा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र से यह पता चला है कि परिवार ने हाल ही में एक्टर के नाम को कॉपीराइट करने की परमिशन ली है, जिससे यह पक्का हो गया है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था अगर प्रोफेशनल, कमर्शियल या पब्लिक तौर पर ऋषि कपूर के नाम, छवि या व्यक्तित्व प्रतीकों का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे परिवार से पहले अनुमति लेनी होगी।

2020 में ऋषि कपूर ने कहा दुनिया को अलविदा
कॉपीराइट के अनुसार, अगर कोई ऋषि कपूर के नाम का इस्तेमाल करना चाहता है या किसी भी तरह से इसका जिक्र करना चाहता है, तो उसे परिवार से पहले इजाजत लेनी होगी। हिंदी सिनेमा के सबसे जाने-माने स्टार्स में से एक ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

व्यक्तित्व प्रतीकों की सुरक्षा के लिए कई हस्तियों ने उठाया कदम
बता दें कि हाल के वर्षों में कई सेलिब्रिटी और पब्लिक हस्तियों ने अपनी विरासत से जुड़े नाम, तस्वीरों और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को बचाने के लिए कानूनी कदम उठाए हैं। ऐसे कदम अक्सर बिना इजाजत के कमर्शियल इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाए जाते हैं, जिसमें मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड एसोसिएशन या ऐसे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो बिना मंजूरी के किसी पब्लिक हस्ती की पहचान का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button