Celebrity newsLatest news
हनुमान जयंती पर अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण, दिखी जवानों के संघर्ष की झलक

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर बजरंग बाण शेयर किया है। जिसे रसराज जी महाराज ने गाया है। अक्षय कुमार ने आज हनुमान जयंती के मौके पर बजरंग बाण शेयर किया है। बजरंग बाण के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘जहां विश्वास है, वहां सेतु बनते हैं।’ इसी के साथ अक्षय ने आगे लिखा, ‘शक्ति, सेवा और समर्पण- यही है बजरंग बाण का भाव। जय श्री राम | ऊं श्री हनुमते नमः।’



