Latest newsSports
क्या पंत का भी होगा राहुल जैसा हाल? हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ के बीच बातचीत का वीडियो आया सामने

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से हार के बाद मैदान पर दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में पंत काफी आक्रामक अंदाज में बातचीत करते नजर आए, वहीं हेड कोच जस्टिन लैंगर भी इस चर्चा में शामिल होते दिखे। फैंस ने तुरंत इसकी तुलना 2024 में केएल राहुल और गोयनका के बीच हुए चर्चित विवाद से कर दी। राहुल तब लखनऊ के कप्तान थे और अब बतौर बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हरा दिया।



