Latest newsMumbai news
चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाना बना काल, मुंबई में एक ही परिवार में चार की मौत; कारण की जांच जारी

मुंबई के दक्षिण क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियां जैनब (13) व आयशा (16) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को यह परिवार मुंबई के जे.जे. मार्ग स्थित अपने घर पर पारिवारिक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा था, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।



