Latest newsSportsUncategorized
केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ विशेष रिकॉर्ड, अब तक रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा; जानें उपलब्धि

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। राहुल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि लंबे-लंबे छक्के और दर्शनीय चौके भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर में राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए। इस दौरान राहुल के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।



