Celebrity newsLatest news

‘क्या गिरे हुए लोग हैं…’, निक्की तंबोली पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा; ‘बैटलग्राउंड 2’ बना जंग का अखाड़ा

हाल ही में मेंटर के तौर पर रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ में एक्ट्रेस निक्की तंबोली की एंट्री हुई। इस शो में पहले से ही मेंटर के तौर पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल एक टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ के अपकमिंग एपिसोड में खेसारी और निक्की तंबोली आपस में भिड़ गए।  

खेसारी ने लगाया निक्की की टीम पर बड़ा आरोप

शो ‘बैटलग्राउंड 2’ के हालिया रिलीज प्रोमो में खेसारी लाल यादव निक्की तंबोली और उनकी टीम पर गेम में बेईमानी करने का आरोप लगाते दिखे। वह बोले- ‘बड़े गिरे हुए लोग हैं।’ वह आगे कहते हैं, ‘पूरी दुनिया देख रही है, आपका कारनामा।’ लेकिन निक्की कहती हैं कि गेम के लिए एक साथ होकर खेलना जरूरी है।  प्रोमो वीडियो में आगे खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच खूब जुबानी जंग होती है। 

अभिषेक मल्हान ने भी निक्की को भला-बुरा कहा

खेसारी लाल यादव के अलावा ‘बैटलग्राउंड 2’ के अन्य मेंटर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने भी निक्की तंबोली को खरी-खोटी सुनाई। इससे पहले भी निक्की और अभिषेक के बीच झगड़ा हो चुका है, जिसमें निक्की ने अभिषेक को खूब उल्टा-सीधा कहा था। ‘बैटलग्राउंड 2’ एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो है। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते हैं। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ रहे हैं। यह शो 17 अप्रैल, 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हो रहा है। 

Related Articles

Back to top button