मुंबई के एक थिएटर में ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने अचानक पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया। रितेश ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। सिनेमाघर में अपने पसंदीदा अभिनेता को अचानक देखकर बेहद खुश हुए और कुछ फैंस ने रितेश के पैर छुए। रितेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
थिएटर में हुआ रितेश का जोरदार स्वागत
मुंबई के एक थिएटर में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख अचानक पहुंचे। जैसे ही वे सिनेमाघर में घुसे, प्रशंसक बहुत खुश हो गए। लोग उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने तालियां बजाईं और उनसे बात की। एक प्रशंसक भावुक होकर रितेश की तरफ दौड़ा और सम्मान से उनके पैर छूए। रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
कब रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’?
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं जेनेलिया डिसूजा साईबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म में बाकी कलाकारों में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते शामिल हैं। सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल भूमिका निभाई है।