Latest newsUncategorized
बिना स्क्रीनिंग मिलेगा आईआईटी मद्रास के बीएस कोर्स में एडमिशन, JEE Advanced पास के लिए अवसर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने वर्ष 2026 के लिए एक अहम घोषणा की है, जो जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत और अवसर दोनों लेकर आई है। संस्थान ने अपने बैचलर ऑफ साइंस (BS) डिग्री प्रोग्राम्स में सीधे प्रवेश की सुविधा शुरू की है। इस पहल के तहत, जो छात्र जेईई एडवांस्ड 2026 पास कर चुके हैं, उन्हें अब बीएस प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए किसी अतिरिक्त स्क्रीनिंग या चयन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।



