Health&wellness
गर्मियों में नारियल पानी पिएं लेकिन संभल कर, एक गलती से बिगड़ेगी तबीयत

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में माना जाता है। कई लोग इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक के रूप में रोजाना पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीते समय छोटी-सी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? सड़क किनारे मिलने वाले नारियल पानी को गलत तरह से पीने से आपके शरीर में तमाम बीमारियां पैदा हो सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक नारियल पानी इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीते समय कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और आप एकदम फिट होकर नारियल पानी पी सकें। सड़क किनारे मिलने वाले नारियल में लगी स्ट्रॉ या पाइप हमेशा साफ हो, यह जरूरी नहीं। इससे बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।नारियल पानी को ग्लास में निकालकर पीने से उसके रंग और गुणवत्ता की जांच आसानी से की जा सकती है।
ताजा नारियल पानी ही पिएं
कटे हुए नारियल को लंबे समय तक खुला छोड़ने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए ताजा नारियल पानी तुरंत पी लें।
कटे हुए नारियल को लंबे समय तक खुला छोड़ने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए ताजा नारियल पानी तुरंत पी लें।

अगर नारियल पानी से खट्टी या अजीब गंध आ रही हो या उसका स्वाद बदला हुआ लगे तो उसे बिल्कुल न पिएं। ताजा नारियल पानी साफ और पारदर्शी होता है। अगर पानी पीला या मटमैला दिखाई दे तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है। नारियल के अंदर काले धब्बे, फंगस या सड़न दिखाई दे तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा देर तक स्टोर न करें
नारियल पानी को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसका स्वाद और पोषण कम हो सकता है। इसे तुरंत पीना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।