Celebrity newsLatest news

संजय दत्त के बाद महिला आयोग के सामने पेश हुईं नोरा, बोलीं- ‘मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया..’

मार्च 2026 में रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना ‘सरके चुनर’ पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय से बाहर निकलते हुए नोरा ने मीडिया से बात कर मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार होने के नाते मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी। मैंने माफी मांग ली है और सब कुछ लिखित में दे दिया है। वो लोग बहुत ही दयालु और मददगार हैं।’ आगे नोरा ने कहा, ‘समाज से मिले प्यार को वापस करना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाऊंगी। इस मामले के बाद यही हमारा लक्ष्य है।’

संजय दत्त पहले ही हो चुके हैं पेश 
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था। 27 अप्रैल को हुई इस पेशी में एक्टर ने गाने के लिए मांफी मांगी थी। इसके साथ सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण में योगदान के रूप में 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया, जिसके बाद उन्हें आयोग से राहत मिल गई थी। 
nora fatehi appeared before national women commission in Song sarke chunar controversy after sanjay dutt
क्या था पूरा मामला?
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर’ मार्च में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद दर्शकों ने इसकी काफी आलोचना की। इसके हिंदी गाने के बोल और विजुअल्स दोनों ही अश्लील और आपत्तिजनक लगे थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा हुआ था।
बाद में मेकर्स ने माफी मांगते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। साथ ही अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त पर महिला आयोग ने कड़ा रूख अपनाया था।

Related Articles

Back to top button