बांद्रा में बवाल को लेकर 10 के खिलाफ एफआईआर, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई थी हिंसक झड़प

मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिंसक झड़प हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में दस नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या की साजिश) भी लगाई है। पुलिस ने बताया कि, 20 मई को बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। यह कार्रवाई मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, होम गार्ड और अन्य कर्मचारी मौके पर तैनात थे।



