Celebrity newsLatest news

‘मैं खुले विचारों का हूं’, मोहन भागवत के साथ फोटो शेयर करने पर हुई ट्रोलिंग पर अदनान ने कहा- फर्क नहीं पड़ता

गायक-संगीतकार अदनान सामी हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत से अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गए। तस्वीरें साझा करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब अदनान ने संघ प्रमुख के साथ तस्वीर और उस पर हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की। सिंगर का कहना है कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं? 

मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान अदनान सामी ने ट्रोलिंग और पिछले कुछ साल में झेले विवादों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक आजाद ख्याल इंसान हूं और शुक्र है कि मैंने अपने सारे संकोच भी छोड़ दिए हैं। इसलिए मैं वही करता हूँं जो मुझे सही लगता है और मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं, सिवाय भगवान के। अगर कोई मेरे साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो मैं भी उसके साथ अच्छा व्यवहार करूंगा, चाहे वो कोई भी हो। मैं कभी किसी को दूसरे की राय के आधार पर जज नहीं करूंगा। मैं किसी के बारे में तब तक कुछ नहीं कहूंगा जब तक मुझे उसके बारे में कुछ पता न हो। मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि कोई क्या सोचता है।

गलत जानकारी के साथ लोग निष्कर्ष तक पहुंच जाते हैं
अदनान सामी का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोग अधूरी जानकारी के साथ ही किसी भी निष्कर्ष तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि वे सब जानते हैं और मेरे बारे में आमतौर पर ऊपरी और ज्यादातर गलत धारणा के आधार पर वे निष्कर्ष निकाल लेते हैं। मेरी एक तस्वीर या मेरे एक गाने से मिली थोड़ी सी जानकारी के आधार पर अगर वे यह सोचते हैं कि वे मेरे बारे में और मेरे व्यक्तित्व के बारे में फैसला सुना सकते हैं, तो वे भ्रम में हैं। मैं अपने मन में बहुत स्वतंत्र हूं कि मैं जो चाहूं वो करूंगा और मैंने दूसरों के लिए सीमाएं तय कर दी हैं। ट्रोल करने वाले ज्यादातर लोग आपके फैंस नहीं होते; वे बस ऐसे ही होते हैं। अदनान सामी ने फरवरी में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसी के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए थे। अदनान सामी का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। इसका टाइटल ‘लिपस्टिक’ है। यह गाना एक ऐसा एंथम है जो आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जो जैसा है, उसे वैसा ही अपनाने की खुशी को सेलिब्रेट करता है। हालांकि, इस गाने को लेकर भी अदनान को निशाने पर लिया गया।

Related Articles

Back to top button