Celebrity newsLatest news

आइवरी रोज ड्रेस में ऐश्वर्या राय ने फैंस को दिया सरप्राइज, मेकअप से याद दिलाया विंटेज हॉलीवुड लुक

 कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो चुका है। इस इवेंट से अभिनेत्री  ऐश्वर्या राय ने भी अपने अलग-अलग लुक्स के साथ जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस की एक और तस्वीर सामने आई है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। फ्रांस के कान शहर में हुए इस फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के हर लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी। 23 मई को समापन के बाद से फैंस को एक्ट्रेस का कोई लुक सामने आने की उम्मीद नहीं थी। मगर ऐश्वर्या  ने अपने एक और लुक की तस्वीर सामने आई तो फैंस को सरप्राइज हो गए। अभिनेत्री ने आइवरी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह बालकनी में खड़े होकर पोज दे रही हैं। उनकी ड्रेस में बड़े-बड़े फ्रिल्स डिजाइन बने हुए हैं, जो गुलाब की तरह लग रहे हैं।  

सबटल मेकअप में दी विंटेज हॉलीवुड की झलक 
 ऐश्वर्या की ड्रेस जितनी खूबसूरत थी उतना ही ग्लैमर उनके मेकअप से भी दिख रहा था। अपनी आइवरी रोज ड्रेस के साथ उन्होंने सबटल मेकअप स्टाइल को चुना। जिसमें स्मोकी आई मेकअप से आंखों और न्यूड लिपस्टिक से होंठों को सजाया। एक्ट्रेस के इस लुक की तुलना फैंस विंटेज हॉलीवुड स्टाइल से कर रहे हैं। 
Aishwarya Rai cannes look 2026 surprised fans actress posed in ivory rose dress
कान फेस्टिवल में ऐश्वर्या की लेट एंट्री
कान फेस्टिवल के शुरू होने के बाद से ही फैंस ऐश्वर्या के रेड कारपेट का इंतजार कर रहे थे। मगर उनके कान में शामिल होने की कोई अपडेट सामने नहीं आ रही थी। हालांकि समारोह खत्म होने के कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री कान पहुंच गईं। जिसके बाद उनके फैंस में खुशी की लहर देखने को मिली। 

Related Articles

Back to top button