Celebrity newsLatest news
‘यह सलमान की बायोपिक नहीं है’, कानूनी नोटिस पर निर्माता अमित जानी ने दिया जवाब, ‘काला हिरण’ से जुड़ा है मामला

आज सलमान खान की टीम ने अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजकर इस फिल्म को रुकवाने की मांग की। इस मामले पर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान के चल रहे काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। मगर अमित जानी ने इस दावे से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी पर आधारित है। इसका फोकस बिश्नोई समुदाय के वन्यजीवों को बचाने के संघर्ष पर है।




