Latest newsSports
अश्विन ने पूछा- आईपीएल में चौके कम क्यों लगाए? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिया ऐसा जवाब कि सब चौंके

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। टीम भले ही क्वालिफायर-2 तक पहुंचकर खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस साल वैभव ने लगभग सभी बड़े पुरस्कार जीत लिए, बस सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवॉर्ड नहीं जीत पाए। अश्विन की इस टिप्पणी पर वैभव ने संकेत दिया कि वह अब अपने खेल के दूसरे पहलुओं पर भी काम कर रहे हैं और भविष्य में लोग उन्हें अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते देखेंगे।



