पीएम मोदी ने भारतीराजा को दी श्रद्धांजलि, साउथ के निर्देशक के इस काम की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मशहूर फिल्ममेकर भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भारतीराजा को भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती बताया, जिनके काम ने तमिल फिल्म निर्माण को बदल दिया। उनकी फिल्मों ने ग्रामीण जीवन की असलियत को खूबसूरती से दिखाया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर निर्देशक के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। निर्देशक को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा ‘भारतीराजा का निधन बहुत दुखद है। उन्होंने ऐसे काम किए जिसने तमिल सिनेमा को बदल दिया। वह फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने जिस तरह से ग्रामीण जीवन को दिखाया, वह तारीफ के काबिल है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।’ महान फिल्म निर्माता भारतीराजा का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गृहनगर थेनी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अधिकारियों ने दाह संस्कार के लिए अच्छी व्यवस्था की है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे होने वाला है।




