Latest newsSports
स्थानीय मैच में जड़ा शतक, चौकों की कर दी बरसात; एक छक्का भी लगाया

भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से दमदार पारियां खेल रहे हैं। वैभव की प्रतिभा हाल ही में सभी ने आईपीएल 2026 में देखी थी, जहां उन्होंने दिग्गज गेंदबाजों के सामने निडर होकर बल्लेबाजी की। अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी उन्हीं की राह पर चल दिए हैं। आशीर्वाद ने बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान अपना दम दिखाया और शतकीय पारी खेली।



