Latest newsMumbai news

आप और तृणमूल के बाद शिवसेना यूबीटी में टूट की सुगबुगाहट; उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

आम आदमी पार्टी (आप) और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों में टूट के बाद अब महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में ऑपरेशन टाइगर की चर्चा शुरू हो गई है। इससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में हड़कंप मच गया है। चिंतित उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इनमें से कुछ सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह सहित अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में हुए ताजा घटनाक्रम से ऑपरेशन टाइगर यानी दलबदल की चर्चा तेज हुई है। इस बीच, शिवसेना नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि ऑपरेशन टाइगर अपने अंतिम चरण में और पूरा होने के करीब है। यह ऑपरेशन उस दिन पूरा होगा जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समय और शुभ मुहूर्त तय करेंगे। जाधव ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने परोक्ष तौर पर खुद स्वीकार किया है। इसलिए हमें इस पर कुछ अधिक कहने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button