Latest newsSports
18 साल पुराना ‘थप्पड़कांड’ अब बॉक्सिंग रिंग में सुलझेगा? श्रीसंत की हरभजन को खुली चुनौती

भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में शामिल आईपीएल 2008 का ‘स्लैपगेट’ मामला एक बार फिर चर्चा में है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो बॉक्सिंग रिंग में आकर आमने-सामने मुकाबला करें। यह विवाद 2008 में तब शुरू हुआ था, जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के मैच के बाद हरभजन ने मैदान पर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया था और आईपीएल इतिहास के सबसे विवादित पलों में शामिल हो गई थी।



