Latest newsSports
‘हर विकेट पांच विकेट जैसा लगा’, मोहम्मद सिराज ने बताया वेस्टइंडीज सीरीज का अनुभव

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हर विकेट उनके लिए पांच विकेट लेने जैसा था। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में, जहां गेंदबाजों को कोई विशेष मदद नहीं मिल रही थी, सिराज ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की।



