Latest newsPodcast

‘छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?’ राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में उठाए बड़े सवाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह पत्र साझा करते हुए लिखा कि छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर तरीके से बल प्रयोग किया गया और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने 25 जुलाई 2026 की तारीख वाले अपने पत्र में लिखा कि छात्र एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान घातक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इससे सैकड़ों छात्र घायल हुए। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि महिला छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उनके निजी अंगों को भी निशाना बनाया गया।  

सादे कपड़ों में मौजूद लोगों को लेकर क्या सवाल उठाया?

राहुल गांधी ने अपने पत्र में दूसरा बड़ा सवाल उन लोगों को लेकर उठाया, जो कथित तौर पर सादे कपड़ों में छात्रों की पिटाई करते दिखाई दिए। उन्होंने पूछा कि क्या ये लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि इन लोगों की तैनाती किसके आदेश पर की गई। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन आते हैं, इसलिए इस कार्रवाई की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

 

राहुल गांधी ने गृह मंत्री से कौन-कौन से सवाल पूछे?

राहुल गांधी ने आगे पत्र में लिखा कि सबसे चौंकाने वाली बात पेलेट गन का इस्तेमाल है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आई रिपोर्टों में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। राहुल गांधी ने लिखा कि उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब से मुलाकात की, जो पेलेट गन लगने के बाद गंभीर दर्द में है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने की आशंका है। उन्होंने गृह मंत्री से पूछा कि क्या छात्रों के खिलाफ पेलेट गन और अन्य घातक बल प्रयोग की मंजूरी उन्होंने दी थी। यदि नहीं, तो यह आदेश किसने दिया?

Related Articles

Back to top button