‘क्राइम पेट्रोल’ से रिप्लेस किए जाने पर क्या बोले अनूप सोनी? सुनाया ‘बालिका वधू’ से जुड़ा किस्सा

हाल ही ‘क्राइम पेट्रोल’ ने अपने नए सीजन ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट सीजन’ का प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया था। इस बार शो के होस्ट अनूप सोनी को अजय देवगन ने रिप्लेस किया है। एक बातचीत में अनूप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
शो छोड़ने पर क्या बोले अनूप ?
इस मामले पर अनूप ने एएनआई को अपनी प्रतिक्रिया दी। अनूप ने कहा, ‘लोग मुझे हमेशा ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए याद रखेंगे। इस सो को होस्ट करने से पहले दर्शक मुझे ‘बालिका वधू’ के लिए जानते थे। मगर शो होस्ट करने के बाद ‘क्राइम पेट्रोल’ ही मेरी पहचान बन गया।’ अनूप सोनी ने बताया कि जब क्राइम पेट्रोल का ऑफर आया था तो वह अभिनेता से होस्ट बनने का निर्णय नहीं ले पा रहे थे। मगर अभिनेता अनिल कपूर ने उन्हें सुझाव दिया। अनूप ने बताया कि अनिल ने उनसे कहा, ‘मनोरंजन की दुनिया में शोज भी चल रहे हैं तो उन्हें सिर्फ एक्टिंग का पीछा नहीं करना चाहिए। एक अभिनेता की पहचान उसके काम से बनती है जिसे वह चुनते हैं। चाहे वह वेबसीरीज हो या फिल्में हो।’
कब प्रसारित होगा ‘क्राइम पेट्रोल’?
अपराधिक कहानियों और वारदातों पर आधारित शो ‘क्राइम पेट्रोल’ जल्द ही प्रसारित होने वाला है। प्रोमो के अनुसार शो 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पहले 15 एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है।



