Celebrity newsLatest news

करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- ‘हमेशा अम्मा के नक्शेकदम पर…’

करीना और शर्मिला का रिश्ता सचमुच बहुत प्यारा और सम्मान भरा है। यह बात आज करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साबित भी कर दी। करीना ने दिग्गज अभिनेत्री और अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के 81वें  जन्मदिन पर एक खास पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्यारी सासू मां।’ पहली तस्वीर में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला के साथ हैं और शर्मिला छोटे जेह को गोद में लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना और शर्मिला साथ में टहल रही हैं, उस पर करीना ने लिखा – ‘हमेशा आपके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती हूं।’ आखिरी तस्वीर में शर्मिला अपने पोते जेह के साथ पार्क में खेलती नजर आ रही हैं।
शर्मिला टैगोर के बारे में
शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को हुआ। उनका विवाहित नाम बेगम आयशा सुल्ताना है। उनका फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक समय का रहा है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए शर्मिला को फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स और भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारपद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शर्मिला को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर फिलहाल मेघना गुलजार की क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘दायरा’ (Dayra) में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में हैं और इसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा, वह हाल ही में नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button