Celebrity newsLatest news

पति को चियर करने पहुंचीं अनुष्का, जीत के बाद कोहली ने किया खास इशारा; जानें क्या है इसका मतलब

गुरुवार शाम आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने पंजाब किंग्स को आईपीएल के क्वालिफायर मैच में हरा दिया। आरसीबी से विराट कोहली खेलते हैं और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर मैच की तरह इस मैच में भी मौजूद थीं। मैच के बाद अनुष्का और विराट जीत के जश्न में डूबे नजर आए। दोनों के बीच के कुछ प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए। इस पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए।

विराट के इशारे पर मुस्कुराती दिखीं अनुष्का

गुरुवार को प्रीति जिंटा की टीम PBKS आईपीएल के क्वालिफायर मैच में 14 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में विराट की टीम RCB ने मात्र 10 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसके बाद विराट कोहली और साथी क्रिकेटर जश्न मनाते दिखे। स्टेडियम में अनुष्का भी मौजूद थीं तो विराट ने अनुष्का को इशारा किया। उन्होंने उंगुली से एक का साइन बनाया। वह अपनी पत्नी को बता रहे हैं कि अब बस एक मैच जीतना बाकी है। इस पर अनुष्का भी मुस्कुराती और तालियां बजाती दिखीं। अनुष्का और विराट के बीच के ये प्यार भरे पल तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।  अनुष्का और विराट के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कपल की वायरल तस्वीरों पर खूब रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आरसीबी का लकी चार्म है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अनुष्का विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने रिएक्शन दिया और लिखा, ‘अनुष्का शर्मा विराट कोहली को सेलिब्रेट करते देखे, अपनी मुस्कुराहट को छुपा नहीं पा रही हैं।’ फैंस ने इस सेलिब्रिटी कपल के लिए खूब सारे हार्ट इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Related Articles

Back to top button