Celebrity newsLatest news

‘कहानी ने झकझोर दिया’, सबा आजाद ने पूरी की सीरीज ‘स्टॉर्म’ की शूटिंग, बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने की है प्रोड्यूस

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री सबा आजाद जल्द ही ऋतिक के प्रोडक्शन हाउस एचआरएक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रहे अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। हाल ही में सबा ने खुलासा किया कि उन्होंने आगामी थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ की शूटिंग पूरी कर ली है। सबा ने अपने सीरीज की कहानी और अपने किरदार को लेकर बात की। 

बताया करियर का सबसे मुश्किल किरदार
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया बातचीत के दौरान सबा आजाद ने बताया कि इस भूमिका ने उन्हें इमोशनली बहुत प्रभावित किया। उन्होंने इस किरदार को अपने करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण परफॉर्मेंस में से एक बताया। सीरीज में काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया मेरे लिए काफी हैरान करने वाली और शानदार रही। इस सीरीज ने मुझे उन तरीकों से झकझोर दिया, जिनकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे लगता है कि मैं इसे घर ले गई और मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी किरदार को घर ले गई हूं। मैं लोगों के इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि उस शो में कुछ बेहतरीन कलाकार हैं और अजीतपाल सिंह (निर्देशक) एक जीनियस हैं।

Saba Azad Wraps Shooting For Hrithik Roshan HRX Produced Series Storm Says It Is Toughest Role Of My Life
‘स्टॉर्म’ की कहानी मुंबई में हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े एक घोटाले में फंसी पांच महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ये महिलाएं भ्रष्टाचार, धोखे और मुंबई जैसे शहर में अपने जीवन के संघर्ष से जूझती नजर आती हैं। इस सीरीज में सबा आजाद के अलावा पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव और रामा शर्मा सहित कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। अजीतपाल सिंह द्वारा निर्देशित ‘स्टॉरम’ का निर्माण ऋतिक रोशन और ईशान रोशन अपने बैनर एचआरएक्स फिल्म्स के तहत कर रहे हैं। कहानी अजीतपाल सिंह, फ्रांकोइस लुनेल और स्वाति दास द्वारा लिखी गई है।
 
अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी सबा
‘स्टॉर्म’ के अलावा सबा आजाद का इस साल एक और बड़ा प्रोजेक्ट रिलीज होने वाला है। वह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने वाले ‘व्हाट्स योर गायनेक?’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके बाद अभिनेत्री फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button