India newsLatest news

प्रधानमंत्री मोदी ने की नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से बात; शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’  पिछले हफ्ते नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस वजह से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था। जेनरेनशन जेड या जेन जी समूह के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नेताओं के घरों, संसद सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगा दी थी। इसके बाद कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था।

Related Articles

Back to top button