
सीताराम मेवाती
विगत शनिवार 4 अक्टूबर को बेंगलुरु के ओटेरा होटल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी में जोस अलुक्का गार्डन वरेली मिस साउथ इंडिया 2025 समारोह का भव्य आयोजन किया गया l इस समारोह में लिज जेमन जैकब को जोस अलुक्का गार्डन वरेली मिस साउथ इंडिया 2025 का खिताब दिया गया। ऐश्वर्या उल्लास और रिया सुनील क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर-अप घोषित हुईं। यह प्रतियोगिता पारंपरिक सुंदरता के मानदंडों को तोड़ते हुए हर ऊँचाई, त्वचा, क्षेत्र और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए अवसर खोलती है। इस इवेंट में व्यक्तित्व, आंतरिक शक्ति, दृष्टिकोण और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया और भारत में पेजेंट्री के नए मानक स्थापित किए गए। आयोजकों ने आधुनिकीकरण, विविधता और सशक्तिकरण को प्रमुखता देते हुए आधिकारिक हैशटैग #yondboundaries और #beyondbeauty का उपयोग किया। इस एडिशन में 23 फाइनलिस्ट्स ने 14-दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया, जो 22 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले पर समाप्त हुआ। प्रतियोगियों को ग्रूमिंग सत्र, फोटोशूट और फैशन शो के माध्यम से सशक्त बनाया गया। फिनाले में पूर्व विजेताओं को जज और विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने संस्कृति और स्त्रीत्व का उत्सव मनाया। पेजेंट के निदेशक अर्चना रवि, पूर्व मिस साउथ इंडिया रनर-अप (2016) और मिस सुपर ग्लोब इंडिया विजेता, ने पहली मलयालम महिला पेजेंट डायरेक्टर के रूप में परंपरा और आधुनिक सशक्तिकरण को जोड़ते हुए तीन वर्ष के कार्यकाल में नई दिशा प्रस्तुत की। मिस साउथ इंडिया 2025 ने रोटरी क्लब ऑफ़ कोचीन मिलन के सहयोग से केरल के ग्रामीण अस्पतालों में नियोनेटल इन्टेंसिव केयर यूनिट (Neonatal Intensive Care Units) और वेंटिलेटर्स के लिए 25 लाख रुपये जुटाए। यह चेक सांसद एचबी एडेन, जोस अलुक्का, केंट कंस्ट्रक्शन के प्रायोजक और रोटरी मिलन के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया। फिनाले में जज पैनल में मणिका विश्वकर्मा (मिस यूनिवर्स इंडिया 2025), राहुल राजशेखरन (मिस्टर सुपर नेशनल इंडिया 2021), पूनम क्षेत्री (इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर), ऐश्वर्या श्रीनिवासन (मिस यूनिवर्स केरल 2025) और सींडा पद्मादन (मिस इंडिया साउथ इंडिया 2024) शामिल थे।



