Latest newsUncategorized

क्या चलती ट्रेन के अंदर कर सकते हैं पूजा? वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बताई पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन के एक कोच के अंदर धार्मिक समारोह होते नजर आ रहा है। वीडियो में एक पुजारी को ट्रेन के डिब्बे के फर्श पर बैठकर पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं।  

रेलवे ने क्या जवाब दिया?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर धार्मिक समारोह आयोजित करने की अनुमति है?  इस मामले पर उत्तरी रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने लिखा ‘यह अनुष्ठान एक निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित किए गए थे। कोच को आईआरसीटीसी के साथ की गई वाणिज्यिक बुकिंग के माध्यम से आवंटित किया गया था।’ ट्रेन का सैलून कार एक निजी, आलीशान रेल डिब्बा होता है जो उच्च पदस्थ अधिकारियों और वीआईपी के लिए डिजाइन किया गया होता है। इसमें वातानुकूलित बेडरूम, एक रसोईघर, एक बैठक और भोजन कक्ष, संलग्न शौचालय आदि सुविधाएं होती हैं। रेलवे जोन के अनुसार, बुकिंग 8 जुलाई को की गई थी और बुकिंग के लिए पार्टी ने 3 लाख रुपये से अधिक का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था। उत्तरी रेलवे के एक्स अकाउंट ने स्पष्ट किया, ‘सीआरडी द्वारा 8 जुलाई 2026 को सैलून कार बुक की गई थी। पार्टी ने वाणिज्यिक बुकिंग के रूप में ₹ 3,08,580 का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई 2026 को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में जोड़ा जाना था।’

सुरक्षा को लेकर क्या बोला रेलवे?
रेलवे अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन उनकी प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, ‘यात्रियों की समयबद्धता, सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की प्राथमिक भूमिका और जिम्मेदारी बिना किसी समझौते के रेलवे की है।’ इसमें आगे कहा गया है कि घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इसके साथ ही साफ किया गया है कि अभिषेक करते हुए दिखाई देने वाला पुजारी’ निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित समारोह का हिस्सा था।

Related Articles

Back to top button