Latest newsUncategorized

पेंशन से बेजुबानों को पाल रहीं पूर्व महिला पुलिस अफसर, सेवा 11 साल से जारी

मदुरै की 76 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मालथी अपनी पेंशन का एक बड़ा हिस्सा तिरुप्पारनकुंडूम क्षेत्र के आसपास सैकड़ों बंदरों को खिलाने में इस्तेमाल कर रही हैं। यह काम उन्होंने लगभग एक दशक पहले शुरू की थी। मालथी ने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया है। गांधीग्राम विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा निदेशक के रूप में काम किया। इसके बाद कोडाइकनाल के एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल में सेवा दिया और तमिलनाडु पुलिस विभाग में 33 साल बिताया। इसके बाद वह 2010 में सेवानिवृत्त हुईं। 2015 से, वह अपनी पेंशन का एक बड़ा हिस्सा तिरुप्पारनकुंडूम के आसपास रहने वाले बंदरों को खिलाने में खर्च कर रही हैं। अपनी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद, वह हर शनिवार को कई स्थानों पर जाती हैं, जहां उनके बुलाने पर लगभग 350 से 400 बंदर इकट्ठा हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button