Latest newsMumbai news
महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिले विपक्ष के नेता, चुनाव में गड़बड़ियों का उठाया मुद्दा

महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचा। इस डेलिगेशन में शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस और वाम दलों के नेता भी जुड़े। इन सभी ने मंत्रालय में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस चोकालिंगम के साथ बैठक की। बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल शाम तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन कर सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में स्थानीय चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में विपक्षी नेताओं की बैठक को अहमियत दी जा रही है।



