Celebrity newsLatest news
इंडियन नेवी के इवेंट में पहुंचे रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी; कहा- लोगों के बीच दूरी कम करते हैं ऐसे कार्यक्रम

रविवार को मुंबई में इंडियन नेवी की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया। अभिनेता रितेश देशमुख और सुनील शेट्टी ने डब्ल्यूएनसी हाफ मैराथन 2025 के 10 किलोमीटर के सेगमेंट को हरी झंडी दिखाई। दोनों अभिनेताओं ने वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कृष्णा स्वामीनाथन का साथ दिया। इस मैराथन का मकसद मुंबई शहर और उसके लोगों तक पहुंच को मजबूत करना है। रविवार सुबह, सैकड़ों धावक बॉलीवुड एक्टर्स और वेस्टर्न नेवल कमांड के अधिकारियों की मौजूदगी में मैराथन के 8वें एडिशन में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए। सुनील शेट्टी के बेटे, एक्टर अहान शेट्टी भी इस इवेंट में शामिल हुए और मैराथन को हरी झंडी दिखाने के लिए स्टेज पर आए।




