Celebrity newsLatest news
‘गाजा-फिलिस्तीन में कुछ हो तो सब आगे आते हैं’, मनोज जोशी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर जताई नाराजगी

बांग्लादेश में माहौल खराब है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिंदुओं पर वहां लगातार अत्याचार हो रहा है। अब भारत में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अब अभिनेता मनोज जोशी ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हिंदुओं पर हमले की कड़ी आलोचना करते हुए, इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों व हत्या के विरोध में अभिनेता मनोज जोशी का कहना है, ‘गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर तो सब लोग आगे आते हैं। लेकिन जब बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या की जाती है, उसे मारा जाता है। तब कोई आगे नहीं आता। तब कोई अपनी आवाज नहीं उठाता। यह वाकई बहुत ही दुख की बात है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि समय इसका जवाब देगा।’



